फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बसों से गुंडा टैक्स वसूलने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। नेशनल हाईवे के ग्राम उदयपुर तिराहे पर बस चालकों से गुंडा टैक्स वसूलने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

हरदोई कोतवाली व कस्बा पिहानी निवासी बस कंडक्टर इस्लाम ने बताया कि मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककरहा निवासी ठाकुर प्रसाद प्रति बस के हिसाब से उससे रुपये मांगता है। शनिवार को साढ़े पांच बजे ठाकुर प्रसाद ने बस रुकवाकर चालक राजू से तीन सौ रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर ठाकुर प्रसाद ने चालक राजू को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर कई लोग एकत्र हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और ठाकुर प्रसाद को हिरासत में ले लिया। निजामुद्दीन निवासी जंगबहादुरगंज की तहरीर पर पुलिस ने ठाकुर प्रसाद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को शांति भंग की आशंका में न्यायालय भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें