फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रधान और पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन/ सिंगाही। काम निपटाकर बाइक से तहसील आ रहे लेखपाल से प्रधान और पूर्व प्रधान समेत पांच आरोपियों ने मारपीट की। सरकारी दस्तावेज छीन लिए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लखीमपुर के राजगढ़ निवासी मोहन कश्यप ने बताया कि वह लेखपाल हैं और ग्राम पंचायत निबौरिया और कड़िया में तैनात हैं। आरोप है कि प्रधान के मनमाफिक काम नहीं हुआ, इसको लेकर नाराज प्रधान और अन्य लोगों ने मिलकर सिंगहा मोड़ के पास रोक लिया। उनकी बाइक की चाभी छीन ली। उसके बाद उसके सरकारी दस्तावेज छीन लिया।
उन पर धारदार हथियार से प्रहार भी किया। पुलिस ने मोतीपुर निवासी हरीश पटेल, प्रधान झगडू, पूर्व प्रधान वीरेंद्र वर्मा समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें