ममरी। बांकेगंज ब्लॉक के ग्राम रोशननगर के दुर्गा माता मंदिर पर सात दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ 30 जनवरी से प्रारंभ होगा। जिसकी तैयारी जोरों पर हैं। आयोजक रजनीश वर्मा ने बताया कि 30 जनवरी को भूमि पूजन सुबह 8.30 बजे, ध्वजारोहण 10 बजे , कलश यात्रा 12 बजे निकाली जाएगी। अग्निप्रवेश 30 जनवरी शाम पांच बजे से मंथन होगा। प्रवचन एक फरवरी से दोपहर 12 से दो बजे तक और रासलीला रात्रि में नौ बजे से 12.30 बजे तक होगी।