मोहम्मदी। नगर के हनुमान मंदिर में स्थापित प्राचीन प्रतिमा का फर्रुखाबाद के गंगा गाट पर शुक्रवार को विसर्जन किया गया। पुरोहित पंडित प्रेम चंद शर्मा में विधिवत पूजन करवाकर प्राचीन प्रतिमा को विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। फर्रुखाबाद गंगा घाट पर क्रेन से प्राचीन प्रतिमा को गंगा जी में जल प्रवाह कर दिया गया। विसर्जन के दौरान अतुल रस्तोगी, शिवम राठौर, कैलाश बाजपेई, सुशील वर्मा, विनीत रस्तोगी, प्रीति रस्तोगी, दीपक अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे। संवाद