फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौराणिक शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण शुरू

विज्ञापन
गोला मंदिर। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर से जनपद ही नहीं सुदूर प्रांतों तक के श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। यही कारण है कि सावन माह में यहां कांवड़ियों, दर्शनार्थियों की अपार भीड़ जुटती है। कोई नंगे पांव तो कोई जमीन पर दंडवत करता हुआ भगवान भोलेनाथ के दरबार में मनौती मांगने आता है। सेवादार प्रदीप गिरि छोटे ने बताया कि बरेली नई बस्ती निवासी डॉक्टर संजय अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, हिमांशु, प्रियंका, इशिता अग्रवाल द्वारा शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। श्रमिक, गर्भ ग्रह के अंदर टाइल्स लगाने के साथ ही मंदिर की चोटी पर साफ सफाई करने में जुटे हैं। इससे पूर्व नगर निवासी शिव भक्तों ने शिव मंदिर, बरामदे और परिसर की फर्श पर संगमरमर लगाकर सौदर्यीकरण कराया है। शिवभक्त बरेली के मूर्ति हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय अग्रवाल का कहना है कि भोलेनाथ की कृपा से उन्हें कोई कमी नहीं है। वह बचपन से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने छोटी काशी आते रहे हैं। उन्हें और उनके पूरे परिवार की भगवान भोलेनाथ में पूर्ण आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें