फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 11 डायग्नोस्टिक व चार अल्ट्रासाउंड सेंटरों के पंजीकरण किए गए निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बाहरी डॉक्टरों के नाम पर संचालित जनपद के 15 डायग्नोस्टिक व अल्ट्रासाउंड सेंटरों के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं। यह सेंटर लखनऊ, कानपुर, बनारस, मुरादाबाद आदि जगहों के डॉक्टरों के नाम से संचालित थे। निरीक्षण के दौरान सेंटर पर कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन

जिले में संचालित निजी अस्पताल, अल्ट्रासाउंड, डायग्नोस्टिक, पैथालॉजी आदि सेंटरों का स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष पंजीकरण का नवीनीकरण किया जाता है। इस वर्ष भी सेंटर संचालकों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। डीएम के निर्देश पर नामित कमेटी ने संबंधित सेंटरों का सत्यापन किया, जो सेंटर मानक में पाए गए उनका तो नवीनीकरण कर दिया गया, जो मानक विहीन मिले उनका पंजीकरण निरस्त कर दिया गया।
जांच के दौरान 11 डायग्नोस्टिक और चार अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर नामित विशेषज्ञ डॉक्टर न मिलने पर पंजीकरण निरस्त कर दिया गया। वहीं मितौली अल्ट्रासाउंड के नाम चिकित्सक के छोड़ने और बेस्ट डायग्नोस्टिक सेंटर पर डॉक्टर मौजूद न मिलने पर नवीनीकरण की संस्तुति नहीं की गई। वहीं सन डायग्नोस्टि सेंटर के संचालक की मृत्यु होने पर सरेंडर आवेदन का अनुमोदन किया गया है।
विज्ञापन


इनका हुआ नवीनीकरण
राय डायग्नोस्टिक, कल्याणी क्लीनिक, सिटी अल्ट्रासाउंड, केपी मेमोरिया हॉस्पिटल, मेहता हॉस्पिटल, अपोलो और धौरहरा डायग्नोस्टिक पर मानक पूरे पाए जाने पर पंजीकरण का नवीनीकरण किया गया है।

चार नए सेंटर पंजीकृत
जिले में चार नए सेंटरों का पंजीकरण किया गया। इसमें साईं अल्ट्रासाउंड, एवन डायग्नोस्टिक सेंटर, न्यू अर्पण डायग्नोस्टिक और डीआरएम डायग्नोस्टिक सेंटर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें