फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किशोर के साथ दुष्कर्म, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलबेहड़। तालाब में नहाने के गए किशोर को तीन युवक गन्ने खेत में उठा ले गए और मुंह दबाकर उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को फूलबेहड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर गांव के बाहर बने तालाब में नहाने गया था। आरोप है कि पड़ोसी गांव के तीन युवक आये और मुंह दबाकर उसे गन्ने के खेत में उठा ले गए और दुष्कर्म किया। पता चलने पर परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर दी।
फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि आरोपी मो. आमिल, अमरजीत उर्फ छोटू सहित तीन युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी मो. आमिल व अमरजीत उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें