फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एसपी के आदेश पर 12 दिन बाद दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने 12 दिन बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि कस्बे का ही कुलदीप यादव उसकी 15 वर्षीय पुत्री को आते-जाते समय परेशान किया करता था। 31 जुलाई को स्कूल जाने के दौरान युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। युवक ने एक अश्लील वीडियाे बनाया और वायरल कर दिया।
विज्ञापन

बेटी ने घर पहुंचकर आपबीती बताई तो वह धौरहरा कोतवाली पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। उसे कोतवाली से भगा दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। मामले में अन्य दो आरोपियों को प्रकरण से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें