विश्व हाथी दिवस पर भोज का आनंद लेते दुधवा के हाथी।संवाद
पलियाकलां। विश्व हाथी दिवस पर दुधवा नेशनल पार्क के राजकीय हाथियों को सजाया गया। हाथियों के माथे पर उनके महावतों ने सुंदर-सुंदर रंगोलियां सजाईं। हाथियों के सामने उनके पसंदीदा भोजन को रखा गया। राजकीय हाथियों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विश्व हाथी दिवस पर सुबह से ही दुधवा नेशनल पार्क के हाथी बेस कैंपों दुधवा, सलूकापुर व छंगानाला में हाथियों के महाभोज का आयोजन किया गया था। इसको लेकर हाथियों के महावतों के साथ ही पार्क के उच्चाधिकारी भी लगे थे। महावतों और चारा कटरों ने अपने-अपने हाथियों को सजाते हुए उन पर सुंदर - सुंदर रंगोली बनाई। हाथियों को विभिन्न प्रकार के फल, मिष्ठान व गन्ना सभी अधिकारियों के साथ कर्मचारियों ने भी खिलाया। संवाद