रमजान को लेकर खजूर की खरीदारी करते लोग। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी/ पलियाकलां। पवित्र माह रमजान को लेकर शहर का बाजार गुलजार रहा। माह रमजान की शुरुआत को लेकर बाजार में मंगलवार को खासी भीड़ रही। इसमें खासकर सूतफेनी व खजूर की दुकानों पर खूब भीड़ देखने को मिली।
किताबें, अरबी रुमाल, इतर आदि की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। रहमतों बरकत के इस मुकद्दस माह को लेकर लोगों में जोश है। संवाद