फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश हत्याकांड : दो और आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
पुलिस की पकड़ में आए रमेश हत्याकांड के आरोपी      स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
उचौलिया। पुलिस ने मुस्तफाबाद निवासी सपा नेता रमेश सिंह यादव हत्याकांड के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभियुक्त के पास से हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया गया। पुलिस हत्याकांड में नामजद 10 आरोपियों में से अब तक पांच को जेल भेज चुकी है। पांच आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

गांव मुस्तफाबाद निवासी सपा नेता रमेश सिंह यादव की मंगलवार की रात करीब दो बजे अजबापुर चीनी मिल से गन्ना तौल कराकर गांव लौटते समय लाठी-डंडों और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उनके भतीजे शुभम सिंह को घायल कर दिया था। भतीजे शुभम ने गांव ढंढेल निवासी चार सगे भाईयों समेत दस आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने सोमवार को हत्याकांड के आरोपी कमलेश और राजीव को गांव कल्लुआ के पास 74 चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कमलेश के पास से आलाकत्ल बांस का डंडा बरामद हुआ है। आरोपी कमलेश पर पसगवां कोतवाली में वर्ष 2000 में हत्या का एक मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें