पलिया के महाविद्यालय में बनाई गईं राखियां दिखातीं छात्राएं। स्रोत : महाविद्यालय
पलियाकलां। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को तिरंगा राखी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डाॅ. सूर्यप्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की राखियां बनाईं। महाविद्यालय के स्टाफ ने निरीक्षण करके छात्राओं की सराहना की। कार्यक्रम के संयोजक व महाविद्यालय के प्रवक्ता डाॅ. वसीम खान ने हमेशा तिरंगे का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्टाफ के अलावा छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद