फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा रकेहटी

Thu, 16 Apr 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। रकेहटी कस्बे में श्री खाटू श्याम मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत बुधवार को भव्य निशान एवं शोभायात्रा निकाली गई। इसकी शुरुआत प्राचीन बुढ़वा बाबा मंदिर परिसर से पूजन-अर्चन के साथ हुई। निशान यात्रा रकेहटी से निकलकर निघासन कस्बे के सिंगाही, पलिया, मुख्य चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। निघासन में दिग्विजय गुप्ता ने श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था कराई। यात्रा रकेहटी और निघासन होते हुए परागीपुरवा मार्ग स्थित खाटू धाम पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खाटू श्याम जी की प्रतिमा की स्थापना की गई। इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। आयोजन समिति के अनुसार, बुधवार शाम सात बजे से श्रीश्याम संकीर्तन और गुरुवार को श्याम भोग व भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान जगत नारायण, अनिल कुमार, जीतू गुप्ता, आदर्श गुप्ता, शानू, गोपी किशन, बबलू, राहुल, सुरेंद्र, नंदलाल, रवि, गुड्डन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें