फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: जेल में बंद किसानों के परिजन से मिले राकेश टिकैत, बोले- आज ही खत्म हो जाएगा धरना

Sat, 20 Aug 2022 04:17 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

धरने के दूसरे दिन भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जेल में बंद चार किसानों के परिजनों से मुलाकात की। 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला कारागार पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि उन्होने जेल में बंद किसानों से मुलाकात की है और उनकी पारिवारिक और आर्थिक मदद का वादा किया है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले मंडी परिसर में चल रहे 75 घंटे के धरने के दूसरे दिन शुक्रवार को पहले दिन के मुकाबले किसानों की दोगुनी भीड़ उमड़ी जिससे सभी टीन शेड फुल हो गए। धरने के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे के करीब धरनास्थल पर पहुंचे राकेश टिकैत ने मंच से एक बार फिर मंत्री अजय मिश्र टेनी को तिकुनिया हिंसा मामले में 120बी का मुलजिम बताते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की। टिकैत ने बताया कि धरना आज ही खत्म हो जाएगा। 

विज्ञापन


इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने धरने को संबोधित किया और जेल में बंद चार किसानों के परिजनों से मुलाकात की। 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला कारागार पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि उन्होने जेल में बंद किसानों से मुलाकात की है और उनकी पारिवारिक और आर्थिक मदद का वादा किया है।

विज्ञापन

उधर, धरने के दौरान आश्चर्यजनक मोड़ लेते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि वह 20 अगस्त की दोपहर बाद धरना खत्म कर देंगे। जबकि, यह 21 अगस्त तक चलना था। इस पर उन्होंने कहा कि उनका धरना सिर्फ तीन दिन तक ही चलना था। वहीं, बैनर पर 21 अगस्त की तारीख लिखी होने का जब जिक्र किया तो उन्होंने कहा कि वह आंदोलन के बीज यहां छोड़कर जाएंगे जो भविष्य में बड़े आंदोलन का रूप लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें