फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रपटा पुल के पास संदिग्ध अवस्था में मिला राजगीर मिस्त्री का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद/भीखमपुर। थाना नीमगांव क्षेत्र के बहेरा गांव के निकट मितौली थाना क्षेत्र की सीमा से सटे रपटा पुल के पास एक ग्रामीण का शव संदिग्ध हालात में मिला है। वह दो दिन से लापता था। मृतक के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान हैं। मृतक की पत्नी की सूचना पर सीओ मितौली नीमगांव और मितौली पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना मितौली क्षेत्र के बर्मानगर निवासी 48 वर्षीय राजकुमार राजमिस्त्री का काम करता है। रविवार को वह पड़ोस के गांव बहेरा में काम करने गया था। रात तक घर न लौटने पर घरवालों ने ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की। सोमवार को मितौली पुलिस की भीखमपुर पिकेट पर राजकुमार के लापता होने की सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को फिर ग्रामीणों ने ढूंढना शुरू किया तो नीमगांव की सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र में बहेरा गांव के निकट रपटा पुल के पास पानी में शव पड़ा मिला। मृतक के चेहरे और गर्दन में चोट के निशान मिले हैं। पहले नीमगांव और मितौली पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। सूचना पर सीओ मितौली आदित्य कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। जांच में घटनास्थल नीमगांव निकला। पुलिस को मृतक की पत्नी सेवरी ने तहरीर दी है। ग्रामीणों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।
ग्रामीण बोले, एक दिन पहले इसी जगह ढूंढा तो नहीं मिला था शव
ग्रामीण सुनील कुमार और अवध ने बताया कि एक दिन पहले भी हम लोगों ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ इसी जगह ढूंढा था, लेकिन यहां शव नहीं मिला था। मंगलवार को जब फिर ग्रामीणों के साथ ढूंढना शुरू किया तो शव मिल गया। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को मितौली की भीखमपुर पुलिस पिकेट पर राजकुमार के लापता होने की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया डूबने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। परिवार वालों ने किसी रंजिश से इन्कार किया है। शरीर पर चोट के नहीं रगड़न के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जहां शव मिला है वह नीमगांव थाना क्षेत्र में आता है। - आदित्य कुमार गौतम, सीओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें