लखीमपुर खीरी। बिजुआ के रहने वाले राजेश कुमार ने भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा में पूरे देश में तीसरी रैंक लाकर अपने क्षेत्र सहित पूरे जिले का मान बढ़ाया है।
राजेश के पिता सतीश कुमार प्रजापति किसान हैं। राजेश ने स्कूली शिक्षा कस्बा बिजुआ में पूरी करने के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से सांख्यिकी विषय में स्नातक और फिर आईआईटी बॉम्बे से परास्नातक किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद राजेश ने कोटक महिंद्रा बैंक में सीनियर मैनेजर और मल्टीनेशनल कंपनी ईएक्सएल सर्विस में सीनियर कंसल्टेंट की भूमिका निभाई। उन्होंने पहले ही प्रयास में न सिर्फ इस परीक्षा को पास किया, बल्कि पूरे देश में तीसरी रैंक प्राप्त की है।