फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राजापुर क्रॉसिंग बंद, एलआरपी से मिलेगी लखनऊ की बस

विज्ञापन
मंगलवार को राजापुर क्रासिंग से गुजरते वाहन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर राजापुर क्रॉसिंग के पास से वाहनों का आवागमन मंगलवार की रात 12 बजे से दो माह के लिए बंद कर दिया गया है। इस रूट से गुजरने वाले भारी वाहनों को खीरी-लहरपुर से हरगांव होकर निकाला जाएगा। लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लखीमपुर डिपो एलआरपी से बसों का संचालन करेगा। ऐरा-धौरहरा से लखीमपुर होकर लखनऊ जाने वाली बसों को खीरी-लगुचा से केसरीगंज होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

शहर से गुजरे पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर राजापुर, एलआरपी व छाउछ पर ओवरब्रिज निर्माण का काम अंतिम दौर में है। राजापुर क्रॉसिंग के ओवरब्रिज में रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर रखे जाने का काम शेष है। निर्माण की वजह से राजापुर क्रॉसिंग के पास से गुजरने वाले वाहनों का आवागमन मंगलवार की रात 12 बजे से दो माह के लिए बंद कर दिया गया है। आवागमन बंद होने से बहराइच, पीलीभीत, सीतापुर, लखनऊ व अन्य स्थानों से आने-जाने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया गया है।
पीडब्ल्यूडी ने बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, पीलीभीत व बरेली की ओर से आने वाले ट्रक, डीसीएम, परिवहन निगम की बसें व अन्य भारी वाहनों को राजापुर चौराहे से खीरी रोड से लहरपुर होकर हरगांव-लहरपुर मार्ग का रूट निर्धारित किया है। वाहन लखीमपुर–एलआरपी- सीतापुर रोड पर निकलेंगे। वहां से लखीमपुर, पीलीभीत-बरेली एवं सीतापुर-लखनऊ की ओर जा सकेंगे, जबकि राजापुर एवं बहराइच जाने वाले हल्के वाहनों के लिए रेलवे क्रॉसिंग के निकट अमृत सरोवर के पास स्थित मार्ग से खीरी टाउन होकर राजापुर चौराहे व एलआरपी चौराहे का रूट तय किया गया है।
विज्ञापन


बढ़ सकता है लखनऊ का किराया
यात्रियों की सुविधा के लिए लखीमपुर डिपो एलआरपी चौराहे से लखनऊ की बसों का संचालन करेगा। लखनऊ जाने वाली ऐरा-धौरहारा रूट की बसों को खीरी-लगुचा से केसरीगंज होकर लखनऊ जाएंगी। इन बसों से सफर करने वाले यात्रियों को अधिक किराया देना होगा। प्रभारी एआरएम एसके वर्मा ने बताया कि लखनऊ की बसों को एलआरपी से संचालित किया जाएगा। लखनऊ जाने वाली धौरहरा रूट की बसों को दिन के समय खीरी- केसरी गंज रूट से भेजा जाएगा। इस रूट पर बढ़ने वाला किराया अभी तय नहीं हो सका है।

दो माह रहेगा डायवर्जन, डिपो को पत्र तक नहीं भेजा
ओवरब्रिज निर्माण की वज़ह से पीडब्ल्यूडी ने राजापुर क्रॉसिंग के पास से दो माह के लिए आवागमन बंद किया है। रूट भी निर्धारित किए, लेकिन परिवहन निगम को एक पत्र तक नहीं भेजा। प्रभारी एआरएम ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से आधिकारिक सूचना तक नहीं दी गई। कोई पत्र भी नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें