फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पंजीकरण न मिलने पर मितौली में राजा अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। कस्बे की नवोदय विद्यालय रोड पर चल रहे बिना पंजीकरण चल रहे राजा हॉस्पिटल को एसीएमओ ने बृहस्पतिवार को सील कर दिया है। इस दौरान तमाम संचालक अस्पताल और क्लीनिक का शटर गिराकर फरार हो गए।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि काफी दिन से क्षेत्र में काफी दिनों से अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों की शिकायत मिल रही थी। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी मितौली अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह के साथ राजा हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद स्टाफ रजिस्ट्रेशन प्रपत्र नहीं दिखा सका। अस्पताल में महिला डॉक्टर के बिना महिलाएं भर्ती मिलीं।
रजिस्ट्रेशन न होने पर राजा हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। एसीएमओ की इस कार्रवाई से कस्बा सहित आस पास बिना पंजीकरण चल रहे नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया है। एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मिले मरीजों को एंबुलेंस से सीएचसी मितौली में शिफ्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन


सात दिन में पंजीकरण प्रपत्र जमा करने के निर्देश
मैलानी। सीएचसी प्रभारी बांकेगंज डॉ. सुशील कुमार ने बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में छापा मारा। अभिलेखों की जांच कर सात दिन में प्रपत्र जमा करने के लिए अस्पताल संचालक डॉ. शादाब को निर्देशित किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि कागजात प्रस्तुत न करने पर अस्पताल सील कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें