फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में बीमारियों ने सिर उठाया

Mon, 01 Jun 2015 11:02 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी के चलते जिले में डायरिया और पेटदर्द का प्रकोप बढ़ गया है। डायरिया और पेटदर्द से पीड़ित चार बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में गर्मी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इससे बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। बीमारियों की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे आ रहे हैं। बीते चौबीस घंटों में जिला अस्पताल में  चार बच्चे भर्ती कराए गए हैं। भर्ती होने वालों में खीरी क्षेत्र के ग्राम गिनौना निवासी रमाकांत की नौ वर्षीय पुत्री विमला, थाना क्षेत्र हैदराबाद के ग्राम सकेथू निवासी सुरेश की 11 वर्षीय पुत्री अर्चना, जिला सीतापुर के कस्बा तंबौर निवासी मोबीन की 12 वर्षीय पुत्री सीबा और थाना फूलबेंहड़ क्षेत्र के ग्राम नरहर निवासी ओमप्रकाश की 12 वर्षीय पुत्री रोशनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा बुखार से पीड़ित तीन बच्चे भी भर्ती हैं।  जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.आईबी त्रिपाठी ने बताया कि सभी बच्चों की हालत में सुधार है। दो दिन में सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें