लखीमपुर खीरी। रविवार की सुबह आठ बजे करीब आसमान में छाए घने बादलों के बाद जिले में कहीं कहीं ओलावृष्टि के बाद तेज बारिश हुई और तेज आंधी चली। बेमौसम हुई बारिश से किसानों के खेतों में खड़ी गेंहू फसल में नमी आने से कटाई कार्य प्रभावित हो गया। साथ ही किसानों के खेतों में कटी पड़ी फसल और पशुओं के चारे में लिए लगे भूसे के ढेर भीग गए। इस बारिश से जहां गेहूं फसल में आशिंक नुकसान पहुंचा है वहीं गन्ने फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है।