मैलानी। रेलवे ने लखनऊ से शाहगढ़ तक नौ नवंबर से ट्रेन चलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक महकमे ने इस बाबत कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी मैलानी में आयोजित कार्यक्रम में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यहां से शाहगढ़ तक ट्रेन संचालन का शुभारंभ करेंगें। किसी नए रूट पर ट्रेन चलाने के लिए लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को एलआर लर्निंग रूट कराया जाता है, ताकि पायलट रूट पर पड़ने वाले कर्व, गेट, सिग्नल आदि के बारे में अच्छी तरह से वाकिफ हो जाएं। हालांकि, यह अभी नहीं हुआ है। संवाद
एलआर न होने पर लाेकाे इंस्पेक्टर जाएंगे इंजन में
मैलानी। यदि किसी कारणवश पायलटों को एलआर नहीं कराया जा सका और ट्रेन संचालन की तारीख आ गई, तो ऐसे में कोई लोको इंस्पेक्टर को इंजन में सवार होगा और उसकी निगरानी में ट्रेन गंतव्य का रवाना होगी।