भीरा में अतिक्रमण अभियान के दौरान मौजूद जीआरपी व रेलवे के अधिकारी।
पलियाकलां। भीरा में रेलवे की दुकानों के सामने अवैध रूप से पटरी व ठेला लगाकर दुकानें लगाने वालों के खिलाफ मंगलवार को रेलवे के अधिकारियों ने जीआरपी व पुलिस टीमों के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
अभियान की भनक लगते ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें स्वत: ही हटा लीं। अफसरों ने आगे से रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। इस दौरान दुकानदारों में जहां हड़कंप मचा रहा, वहीं रेलवे की दुकानों में दुकान किए हुए दुकानदारों को भी परेशानी हुई। संवाद