फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेलवे ने पुलों पर लगाया वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम

Mon, 08 Jul 2024 04:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। रेलवे ने मानसून में नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए भीरा-पलिया के बीच शारदा नदी सहित 18 पुलों पर वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम स्थापित किए हैं। इनसे नियमित अंतराल पर जलस्तर की जानकारी संबंधित अधिकारियों के मोबाइल पर ऑटोमेटेड एसएमएस के माध्यम से मिलती है।
विज्ञापन

एनई रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार नदियों का जलस्तर मापने के लिए लखनऊ मंडल के नानपारा-दुधवा के बीच बबई नदी के पुल नंबर 55, दुधवा-मैलानी के बीच शारदा नदी के पुल संख्या 97, इज्जतनगर मंडल के इज्जतनगर-कछला के बीच कछला नदी के पुल नंबर 409, पीलीभीत-भोजीपुरा के बीच देवहा नदी के पुल नंबर 270 सहित कुल 18 महत्वपूर्ण नदियों के पुलों पर वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम लग जाने से जलस्तर की जानकारी मिलना आसान हो गया है।
इस सिस्टम में सोलर पैनल में एक सेंसर होता है, जिसमें एक चिप भी लगी होती है। यह सेंसर ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ा होता है। इस सिस्टम से प्रतिदिन नियमित अंतराल पर जलस्तर की जानकारी संबंधित रेल अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से मिल जाती है। इससे त्वरित कार्रवाई करने में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें