फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कुर्रैया-दूधिया खुर्द के बीच रेल विद्युतीकरण का काम अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। कुर्रैया-दूधिया खुर्द के बीच रेल विद्युतीकरण का काम अंतिम चरण में है और पांच या छह सितंबर को इलेक्ट्रिक इंजन से स्पीड ट्रॉयल कराने की योजना है।
विज्ञापन

वन विभाग की आपत्ति के चलते कुर्रैया-दूधिया खुर्द के बीच करीब चौदह सौ मीटर में विद्युतीकरण का काम रुका हुआ था। एनओसी मिलने के बाद मैलानी-शाहगढ़ रेलखंड के कुर्रैया-दूधिया खुर्द के बीच शुरू हुआ रेल विद्युतीकरण का काम अंतिम चरण में है। कार्यदायी संस्था आरवीएनएल के जीएम विद्युत और सेक्शन प्रभारी कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि वायरिंग का काम पूरा हो चुका है। शेष काम को पूरा कराकर पांच या छह सितंबर को कुर्रैया-शाहगढ़ के बीच स्पीड ट्रॉयल करने का प्लान है।
स्पीड ट्रॉयल होने के बाद आठ से दस सितंबर के बीच प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर पीसीईई, गोरखपुर का संरक्षा निरीक्षण भी कराने का प्लान है। संरक्षा निरीक्षण के बाद मैलानी से शाहगढ़ के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलने का रास्ता साफ हो जाएगा। संरक्षा निरीक्षण के बाद क्षेत्रवासियों में मैलानी से शाहगढ़ तक जल्द ट्रेनें चलने की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें