फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन युवक को बेरहमी से पीटा, हालत नाजुक

विज्ञापन
Rage youth brutally beaten up, condition critical
विज्ञापन
चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ में कुछ लोगों ने रंजिशन एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पिपरा नदी पार गांव निवासी हनीफ बुधवार दोपहर लखीमपुर जा रहा था। इस बीच सैदापुर में घात लगाए हमलावरों ने उसे पकड़ लिया। सकरन मार्ग पर घसीट ले गए। आरोप है लाठी, डंडे और लात-घूसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। इससे वह बेसुध होकर वहीं गिर गया। हमलावर उसे मरा समझकर मौके से भाग निकले। किसी तरह परिजन को खबर लगी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। इनके बीच पुरानी रंजिश चल रही है। जंगपुर गांव के चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें