संपूर्णानगर के बालपुर में अजगर को पकड़ने का प्रयास करते मजदूर।
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर वन रेंज के बालपुर में एक खेत में काम करते समय मजदूरों को एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। जिसके बाद मजदूरों ने उसे जंगल में छोड़ दिया है।
बालपुर में राजवीर सिंह के खेतों में शुक्रवार को कुछ मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों द्वारा काम करते समय खेतों के पास कुछ आहट सुनाई दी। जिसके बाद मजदूर वहां गए तो वहां विशालकाय करीब दस फिट का अजगर दिखाई दिया। जिसके बाद मजदूरों में हड़कंप मच गया।
हालांकि मजदूरी ने बहादुरी का परिचय देते हुए रस्सी व अन्य साधनों के जरिए अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा और उसे ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि अजगर निकलने की सूचना वनकर्मियों को दी गई लेकिन वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद मजदूरों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा। संवाद