फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां विधायक का दावा : मुख्यमंत्री ने मड़हा बाबा दर्शन पर लगी रोक हटाई

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री से वार्ता करते पुवायां विधायक चेतराम
विज्ञापन
मैलानी। पड़ोसी विधानसभा क्षेत्र पुवायां शाहजहांपुर के भाजपा विधायक चेतराम ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री ने किशनपुर सेंक्चुरी की मैलानी रेंज के जंगल में स्थित मड़हा बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं के जाने पर लगी रोक हटा दी है। जबकि, रेंजर ने ऐसे किसी आदेश से इन्कार किया है।
विज्ञापन

पुवायां विधायक चेतराम ने यहां स्थित अपने विद्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कि मैलानी के उत्तर शारदा नहर के पास प्राचीन शिव मंदिर है, जो क्षेत्र में मड़हा बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। इस मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं का अगाध आस्था है। कुछ वर्ष पहले वन विभाग ने दर्शन और भंडारे पर रोक लगा दी थी।
उन्होंने श्रद्धालुुओं की आस्था को देखते हुए हाल ही में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ से मिलकर श्रद्धालुओं को मंदिर तक जाने की अनुमति की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित को निर्देशित कर मंदिर जाने पर लगी रोक तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दुधवा टाइगर रिजर्व की मैलानी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन दिवाकर ने बताया कि इस आशय से संबंधित किसी प्रकार का आदेश उन्हें नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें