फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अहम और वर्चस्व की भेंट चढ़ गई राजनीति की शुचिता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पूर्व में क्षेत्र पंचायत और सहकारी समितियों के चुनाव में हुई घटनाओं को लेकर चर्चा में रही तराई की राजनीति में बुधवार को एक और काला अध्याय जुड़ गया। यहां भाजपा के ही दो गुटों में चल रही अहम-वर्चस्व की लड़ाई ने ऐसा रूप ले लिया कि राजनीति की शुचिता ही धूमिल हो गई।
विज्ञापन

जिले में ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के कोने-कोने तक कुछ ही देर में सोशल मीडिया के जरिये जब ये घटना लोगों तक पहुंची तो यह सवाल सभी के मन में कौंध गया कि एक ही दल के लोगों में भी ऐसा हो सकता है।
लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रबंध समिति के सदस्यों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा और बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह के बीच बुधवार को हुई घटना भले ही देखने-सुनने वालों को अप्रत्याशित और अचानक हुई लग रही है, पर इसकी पृष्ठभूमि पुरानी है।
विज्ञापन

दरअसल राजनीति में नफरत की ये आग दोनों गुटों में पिछले डेढ़ साल से अंदर ही अंदर सुलग रही थी, जिसमें ताजा चुनावी गतिविधियों के लेकर बीते कुछ दिनों से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप ने घी डालने का काम किया।
डेढ़ साल पहले जब मई 2023 में नगरीय निकायों के चुनाव हुए थे, उस वक्त पुष्पा सिंह भारतीय जनता पार्टी की लखीमपुर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थीं। हालांकि जीत उनके सामने मैदान में उतरीं पूर्व अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव की हुई थी। पहले डॉ. इरा भी भाजपा में ही थीं, पर टिकट न मिलने के चलते उन्होंने पार्टी छोड़कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।
इस चुनाव में पुष्पा सिंह ने अपनी हार का ठीकरा सदर विधायक योगेश वर्मा पर फोड़ा था। आरोप लगाया था कि सदर विधायक ने उनकी मदद करने के बजाय डॉ. इरा को चुनाव लड़वाया था।
तभी से भाजपा दो धड़ों में बंटने लगी, जिसके बाद लोकसभा चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशी की हार को लेकर पुष्पा सिंह ने सदर विधायक पर भितरघात का आरोप लगाया था। अब जब अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई और पुष्पा सिंह फिर से अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल हुईं तो दोनों गुटों में तनातनी शुरू हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें