फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डूडा में कार्यरत प्राइवेट कंपनी के 12 कर्मचारियों पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पीएम आवास योजना के तहत सर्वे कार्य में लगे निजी कर्मचारियों के पैसे मांगने के आरोप में 12 कर्मचारियों पर गाज गिरी है। पीओ डूडा ने निजी कर्मचारियों को जिले से हटाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक प्राइवेट फर्म ने सर्वे कार्य के लिए 12 लड़कों को रखा था। बताया गया कि काफी दिनों से आवासों के सत्यापन में रुपये मांगने की मिल रही शिकायतों के बाद फर्म ने सभी लड़कों को दूसरे जनपद भेज दिया है। अब रिक्त पदों को भरने की कवायद तेजी के साथ की जा रही है।
पीओ डूडा अजय कुमार सिंह ने बताया कि बीते काफी समय से डूडा के डायरेक्टर के पास आवास दिलाने के नाम पर रुपये मांगने की शिकायतें आ रही थीं। इसको देखते हुए डायरेक्टर ने संबंधित फर्म के अधिकारियों को पत्र लिखकर कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए थे। डायरेक्टर के आदेश के बाद काम कर रही फर्म इसनो फाउंटेन के अधिकारियों ने तैनात 12 कर्मचारियों जिसमें सर्वेयर व जेई शामिल हैं, उन सभी को तत्काल हटाते हुए दूसरे जिलों में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि रिक्त हुए पदों पर तैनाती करने की प्रक्रिया तेजी के साथ की जा रही है। बताया कि इससे पहले डीसी के अलावा सीएलटीसी को भी हटाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें