फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिव्यांगजनों को लगाए जाएंगे कृत्रिम अंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर (एलिम्को) द्वारा चिह्नित दिव्यांगजन को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी 19 अगस्त को विलोबी मेमोरियल में कृत्रिम अंगों का वितरण करेंगे। एलिम्को की टीम दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगाएगी।
विज्ञापन

यहां ब्लॉक लखीमपुर के 38, नकहा के 319, बेहजम के 93, फूलबेहड़ के 209, गोला के 80, बिजुआ के 146 और बांकेगंज के 99 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे। 21 अगस्त को ऊषा इवेंट गार्डन निघासन में ब्लॉक निघासन के 308, पलिया के 110 और रमियाबेहड के 144 दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय कुमार सागर ने बताया कि एलिम्को ने 22 फरवरी से 18 मार्च 2023 के बीच शिविर लगाकर दिव्यांगों को चयनित किया था। इन्हीं को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने दिव्यांगजन को ग्रामीण क्षेत्र से शिविर स्थल तक लाने-ले जाने के लिए बसों (लखीमपुर 20 एवं निघासन 15) का प्रबंध किया है। यह बसें प्रातः 7 बजे चिन्हित स्थल पर उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें