मनरेगा के तहत जिला पंचायत से मिलने वाले इस बजट के प्रस्ताव को शासन की स्वीकृत के लिए भेजा जा रहा है। ताकि मनरेगा के कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कराया जा सके। बता दें कि जिला पंचायत के गठन के बाद विकास कार्यों को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। इसमें जिले के सभी ब्लाकों की 1167 ग्राम पंचायतों में सबसे अधिक बजट देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत के लिए तीन करोड़ 53 लाख, दक्षिण खीरी वन प्रभाग के लिए एक करोड़ छह लाख, उत्तर खीरी वन प्रभाग को चार करोड़ 87 लाख, पीडब्ल्यूडी तृतीय खंड को 30 लाख 65 हजार, पीडब्ल्यूडी प्रथम खंड को 24 लाख 50 हजार, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को 29 लाख 35 हजार, सिंचाई विभाग को 82 लाख 50 हजार, भूमि संरक्षण अधिकारी जिला परियोजना को 42 लाख 90 हजार, भूमि संरक्षण अधिकारी (गोमती) को सात लाख 59 हजार का बजट प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा कई अन्य विभागों को मनरेगा के कार्यों के लिए बजट का प्रस्ताव किया गया है। सीडीओ नितीश कुमार ने बताया कि बजट संबंधी प्रस्ताव को शासन को भेजा गया है, उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रस्ताव को स्वीकृत मिल जाएगी। इसके बाद सभी विभागों और पंचायतों को धनराशि आवंटित कराकर मनरेगा के कार्यों को तेजी से शुरू कराया जाएगा।