फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेटी के जन्म पर पढ़ाने और बचाने का दिलाया संकल्प

Tue, 18 Jul 2023 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
महिला को बेटी के जन्म पर ​किट  देते स्वास्थ कर्मी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को सीएचसी बेहजम और गोला में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें नवजात कन्याओं की माताओं को बेबी किट, मिठाई के साथ बधाई पत्र दिया गया।
विज्ञापन

सीएचसी बेहजम में अधीक्षक ने नवजन्मी कन्याओं की माताओं को सामग्री किट देकर कहा कि बेटी के जन्म पर भी खुशी मनानी चाहिए। देश एवं समाज के विकास के लिए बेटी की परवरिश पर भी उतना ध्यान दें, जितना बेटों पर देते हैं। बेटों की तरह ही यदि बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाई जाए तो वह भी माता-पिता से लेकर गांव और जिले का नाम रोशन कर सकती हैं।
इधर, सीएचसी गोला में अधीक्षक ने महिला कल्याण विभाग के लोगों के साथ नवजन्मी कन्याओं के अभिभावकों को बेबी किट देकर बेटियों की अच्छी तरह से परवरिश करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बेटियां भी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इस दौरान सीएचसी एवं महिला कल्याण विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें