फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश के बाद चर्म रोग की बढ़ी समस्या, हर चौथा मरीज प्रभावित

Mon, 09 Sep 2024 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बरसात के मौसम में चर्म रोग की समस्या बढ़ गई है। रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में बुखार के बाद सबसे ज्यादा चर्म रोग के मरीज सामने आए हैं। हर चौथे व्यक्ति में इस रोग की समस्या देखने को मिली है। विशेषज्ञों की मानें तो बारिश में लोग भीग जाते हैं। कपड़े गीले ही पहने रहते हैं, इसकी वजह से लोगों को इंफेक्शन हो जाता है।
शहर के निर्मल नगर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेला में 59 मरीज दवा लेने पहुंचे, जिसमें 20 प्रतिशत मरीज चर्म रोग से ग्रसित मिले। फार्मासिस्ट रवि कश्यप ने बताया कि लोगों में फंगल इंफेक्शन की समस्या ज्यादा बढ़ी है।
विज्ञापन

नौरंगाबाद नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 57 मरीज पहुंचे। यहां भी बुखार के बाद त्वचा से संबंधित रोगों के मरीजों की संख्या अधिक रही है। इसी तरह गोटय्याबाग में 70 से अधिक मरीज दवा लेने पहुंचे। वहीं मोहम्मदी के राजापुर बेनी में दोपहर 12 बजे तक 40 मरीजों दवाएं लेने पहुंचे। डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बुखार, बदन दर्द और त्वचा रोग के मरीज पहुंचे हैं।
उचौलिया पीएचसी पर 46 मरीज पहुंचे। पेट संबंधी सात, सर्दी-ज़ुकाम के आठ, त्वचा रोग के सात और बुखार के 24 मरीजों को दवा दी गई। फार्मासिस्ट सुबोध मिश्रा ने बताया कि त्वचा रोग के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। खमरिया के लाखुन पीएचसी पर 25 मरीज देखे गए। 10 बुखार, पांच चर्म रोग आदि मरीज पहुंचे। डॉ. आरबी गुप्ता मरीजों को दवाएं दीं।
विज्ञापन

गोला पीएचसी पर दो बजे तक 58 मरीज ः गोला गोकर्णनाथ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को कुष्ठ के आठ, बुखार के 30, पेट संबंधी 15, दाद-खुजली के पांच मरीज दवा लेने पहुंचे। डॉ. एके द्विवेदी ने मरीजों की ओपीडी की। फार्मासिस्ट अखिलेश अवस्थी ने मरीजों को दवाएं दीं। पीएचसी पर डेंगू, टाइफाइड, ब्लड शुगर जांच नहीं हो पा रही है। हालांकि हीमोग्लोबिन, मलेरिया, हेपेटाइटिस बी और एचआईवी की जांच की सुविधा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें