अलीगंज लखीमपुर मार्ग पर खाई में खड़ी बस।
अलीगंज। अलीगंज से लखीमपुर जा रही एक प्राइवेट बस बृहस्पतिवार को रोशन नगर कुशमौरी नलकूप के पास गहरी खाई में जा गिरी। इसमें कई यात्री चोटिल हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों ने मशक्कत कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। वहीं, हादसा होते ही बस का ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए।
बृहस्पतिवार की दोपहर 30 यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस 31टी 1355 अलीगंज से लखीमपुर के लिए जा रही थी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस रोड के गड्ढों के चलते अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों और ग्रामीणों ने मशक्कत कर बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। बस यात्री सुधा देवी ने बताया कि वह अलीगंज से अब्बूपुर के लिए जा रही थी। ममता देवी, रूप रानी , मुकेश ,रौनक, सुधा देवी, मुकेश सहित छह यात्री चोटिल हो गए।
जब काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तब ग्रामीणों ने चोटिल यात्रियों को निजी डॉक्टर के यहां इलाज के लिए भेजा। सीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है।
अलीगंज लखीमपुर मार्ग पर खाई में खड़ी बस।
अलीगंज लखीमपुर मार्ग पर खाई में खड़ी बस।