फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: बरेली-सीतापुर हाईवे पर निजी बस चालकों ने किया बवाल, सवारियों को पीटा, बस में जमकर की तोड़फोड़

Wed, 17 May 2023 06:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

 चालक परिचालक समेत सवारियों से मारपीट कर शीशे भी तोड़ डाले। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
बस मेें की गई तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के उचौलिया में बुधवार सुबह बरेली सीतापुर हाईवे पर दो निजी बस चालकों में किसी बात को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें एक बस ने दूसरी को ओवरटेक कर बस पर हमला कर दिया। चालक परिचालक समेत सवारियों से मारपीट कर शीशे भी तोड़ डाले। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

मेरठ के किठोर थाने के ललियाना निवासी मुस्तफा ने तहरीर में बताया कि वह और परिचालक दीपक कुमार निवासी नगला मदारीपुर बुलंदशहर के साथ सवारियों को लेकर पानीपत से सीतापुर जा रहा था। बुधवार की सुबह करीब 5.30 बजे बरेली-सीतापुर हाईवे पर किशनपुर जमुनी पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही दो बसों ने उसकी बस को ओवरटेक किया और बसें आगे खड़ी कर दी। दोनों बसों से उतरे लोगों ने उसे और कंडक्टर दीपक को मारापीटा। बस में सवार इश्तिकार, शहजाद, आरिफ व हनी सिंह आदि सवारियों को भी मारापीटा। बस के शीशे भी तोड़ दिए। बस चालक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।


मामले में एसओ कौशल किशोर का कहना है कि बसों पर चलने वाले स्टाफ में मारपीट हुई है। केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। कुछ दिन पहले भी हरदोई के जहानीखेड़ा के पास इन लोगों में विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें