फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रधानाचार्य ने खुद को बताया शिक्षक, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीआईओएस ने रामापुर स्थित सरबती कन्या इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम अनियमितताएं मिली। प्रधानाचार्य ने अपने को शिक्षक और दूसरी महिला शिक्षक को प्रधानाचार्य बताया। इस पर डीआईओएस ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि निरीक्षण के समय संबंधित सूचनाएं मांगने पर अगले दिन मुहैया कराने की बात कहना, स्कूल में पठन पाठन का माहौल न मिलना, शैक्षिक पंचाग अनुसार पढ़ाई न होना, वर्ष 2021 व 2022 का परीक्षाफल प्रस्तुत न करना, मान्यता शर्तों का उल्लंघन कर बेसिक शिक्षा परिषद की प्राइमरी की मान्यता पर इंटर तक की कक्षाएं संचालित कराना गलत है। मौके पर छात्र संख्या बेहद कम मिली। इससे प्रतीत होता है कि स्कूल में पंजीकरण का खेल हो रहा है। डीआईओएस ने प्रबंधक को नोटिस जारी कर स्कूल के भूमि संबंधी अभिलेख, प्राइमरी की मान्यता प्रति आदि तीन दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस ने बताया कि निर्धारित दिनों में नोटिस का जवाब न मिलने पर अनियमितताओं के आधार पर संस्था की मान्यता प्रत्याहरित करने और कन्या विद्यालय की स्थापना के तहत मिली अनुदान की ब्याज सहित वसूली करने के लिए शासन को लिखापढ़ी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें