फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी प्राथमिक इमरजेंसी सेवा

विज्ञापन
बंद पड़ा जिला अस्पताल।
विज्ञापन
25 एलकेएच 13, 25
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जल्द शुरू
होगी प्राथमिक इमरजेंसी सेवा
- 24 घंटे प्राथमिक इमरजेंसी में स्टाफ रहेगा तैनात
- सीएमओ ने ड्यूटी को लेकर जारी किया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। शहरवासियों को 24 घंटे बेहतर चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने के लिए सीएमओ ने जिला अस्पताल परिसर में प्राथमिक इमरजेंसी सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने डॉक्टर, फार्मासिस्ट सहित अन्य स्टाफ की तैनाती का आदेश जारी कर दिया है। मामले में अमर उजाला में 19 जुलाई को खबर प्रकाशित की थी।
सीएमओ डॉ. अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज के लिए 500 बेड का अस्पताल बनना है। इसके लिए जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी को मोतीपुर में बने 200 बेड के मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे नगरवासियों को इलाज मिलने में असुविधा हो रही है। खासकर रात के दौरान। इसलिए शहरवासियों एवं आसपास के लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की खातिर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ही प्राथमिक इमरजेंसी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर, फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ रोस्टर अनुसार 24 घंटे तैनात रहेंगे। इससे दिन से लेकर रात में गंभीर पीड़ितों को प्राथमिक इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। इसके बाद उन्हें एमसीएच विंग में शिफ्ट किया जाएगा, जिससे वहां पर उनको और बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें