फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 65 हजार उपभोक्ताओं के घर लगेंगे प्रीपेड मीटर, सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रीवैंप योजना के तहत शहर के करीब 65 हजार उपभोक्ताओं के घर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद शहर में प्रीपेड मीटर लगाए जाने का काम शुरू हो जाएगा। प्रीपेड मीटर को मोबाइल की तरह रिचार्ज करना होगा, तभी बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद में बिजली चोरी की बड़ी समस्या है। अंधाधुंध बिजली चोरी होने की वजह से लोड बढ़ता है, जो फॉल्ट और लो-वोल्टेज का कारण बनती है। बिजली चोरी रोकने और उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने के लिए शासन ने प्रीपेड मीटर लगाने की योजना तैयार की है।
शहर में प्रीपेड मीटर लगाने के लिए सर्वे का काम पहले रोक दिया गया था। अब फिर से सर्वे शुरू हो चुका है। विकास भवन, रोडवेज, कलक्ट्रेट आदि कई फीडरों का सर्वे लगभग पूरा हो चुका है। शेष फीडरों का सर्वे जारी है, जो एक दो माह में पूरा किया जाना है। सर्वे के लिए एक निजी कंपनी को लगाया गया है, जिनकी टीमें सर्वे का काम कर रही है।
विज्ञापन

सर्वे का काम पूरा होने के बाद घरों में पुराने मीटर हटाकर नए प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। यह मीटर रिचार्ज करने पर ही चलेगा। जब तक प्रीपेड में रिचार्ज होगा, तब तक बिजली चलेगी।

शहर के बाद गांव में लगेंगे प्रीपेड मीटर
शहर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद देहात क्षेत्र में सर्वे कराया जाएगा। फीडरवार सर्वे कराया जाएगा। जैसे-जैसे सर्वे का काम पूरा होता जाएगा वैसे-वैसे प्रीपेड मीटर लगाए जाने का काम किया जाएगा।

दो सर्किल में छह डिविजन में बंटा है जिला
लखीमपुर जनपद में दो सर्किल गोला और लखीमपुर है। प्रत्येक सर्किल में तीन-तीन डिविजन है। लखीमपुर सर्किल की बात करें तो लखीमपुर, मितौली और निघासन डिविजन है। जबकि गोला सर्किल में पलिया, गोला और मोहम्मदी डिविजन है। सर्किल में अधीक्षण अभियंता बैठते हैं, जबकि डिविजन में अधिशासी अभियंता बैठते हैं।
-
शहर में करीब 65 हजार उपभोक्ताओं के घर में प्रीपेड मीटर लगाए जाने हैं, जिसका सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे का काम पूरा होते ही मीटर लगाने का काम शुरू होगा। प्रीपेड मीटर लगाने पर बिजली चोरी पर शत-प्रतिशत लगाम लग जाएगा।
विज्ञापन

शैलेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लखीमपुर डिविजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें