फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण महाअभियान में 32954 को लगी प्रीकॉशन डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीनेशन के लिए जिले भर में बनाए गए थे 294 बूथ
विज्ञापन

करीब 21 लाख लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाने का है लक्ष्य
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण से लोगों को सुरक्षित करने के लिए रविवार को जिलेभर में महाअभियान शुरू हुआ। इसके लिए जिले में 294 टीकाकरण केंद्र बनाए गए। एक दिवसीय वैक्सीनेशन शिविर में 18 से 60 साल की उम्र तक के 32,954 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई, जबकि शासन ने जिले में करीब 21 लाख लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है।
कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए शासन की ओर से 18 से 60 साल तक की उम्र के लोगों को नि:शुल्क प्रीकॉशन डोज लगवाई जा रही है। इसके लिए निरंतर अभियान चल रहा है। मगर, लोगों में जागरूकता का अभाव होने से टीकाकरण को गति नहीं मिल पा रही है। अधिक से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच देने के लिए रविवार को जिले भर में अभियान चला। इसके लिए जिला एवं महिला अस्पताल सहित 294 बूथ बनाए गए थे। शाम पांच बजे स्वास्थ्य टीमों ने 32954 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव का एक मात्र उपाय टीकाकरण है। इसके लिए निरंतर अभियान चल रहा है। रविवार को विशेष कर महाअभियान चलाया गया। इसमें 32954 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई।
- डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें