कटान रोकने को अरदास करते l कौड़ियाला के बाबा काला सिंह तथा कार सेवक।संवाद
तिकुनिया। गुरुद्वारा कौड़ियाला से लेकर खैरेटिया नयापिंड तक कटान कर रही मोहाना को शांत करने के लिए अरदास का आयोजन किया गया।
मोहाना नदी के कटान की भयावता को देखते हुए यहां का हर आदमी दहशत में है। बाबा पुरवा गांव से होते हुए जसनगर क्योटली नया पिंड खैरटिया तक करीब आठ किलोमीटर में नदी बांध सड़क तथा रेलवे ट्रैक के समानांतर बह रही है। लोगों का अनुमान है सरकारी दावे बहुत किए गए लेकिन बीते सालों में कोई काम नहीं किया गया।
खैरटिया के प्रधान प्रगट सिंह हरविंदर सिंह महल सिंह निर्मल सिंह गुरप्रीत सिंह सुखदेव सिंह ने बताया कि अगर रेलवे ट्रैक कटा तो बहुत तबाही मचेगी। गुरुद्वारा कौड़ियाला के बाबा काला सिंह ने नदी तट पर अरदास की। कटान बंद हो और नदी अपने पुराने स्थान पर चली जाए और इलाके में अमन चैन बना रहे।