फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए प्रदर्शन

Sun, 28 Jun 2015 07:26 PM IST
संसारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत ग्रंट डाटपुर के ग्राम भीखमपुर में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे इस उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत पोल से ट्रांसफार्मर को जाने वाली ससपेंशन रॉड टूट गई है जिससे विद्युतापूर्ति नहीं हो रही है। बांकेगंज स्थित विद्युत सब स्टेशन पर सूचना दी गई किंतु कोई लाभ नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विद्युतापूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है। इस मौके पर रामसिंह राठौर, तिलकराम, सोहनलाल, रमेश कश्यप, बाबा कल्याणदास, जगदीश, राशिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें