फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली कटौती का रोस्टर ध्वस्त, सूख रही फसलें

विज्ञापन
गांव में सूखी गन्ने की फसल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ मैगलगंज। भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोगों का दिन का चैन और रात की नींद गायब हो गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का रोस्टर ध्वस्त हो गया है। उधर, बिजली कटौती से किसान फसलों की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे हैं और फसलों को अपनी आंखों के सामने सूखता हुआ देखने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो खाने को लाले पड़ जाएंगे। शहर में हर आधे एक घंटे में बिजली की ट्रिपिंग होना आम बात हो गई है। कभी ट्रिपिंग होने तो कभी ट्रांसफार्मर फुंक जाने से लोगों को गर्मी में घंटों उबलना पड़ रहा है। रात में भी घंटों बिजली गायब रहने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। बिजली से चलने वाले उपकरण महज शो पीस बन कर रह गए हैं। लोगों में बिजली व्यवस्था के खिलाफ रोष बढ़ रहा है।

बिजली न आने से बूंद बूंद पानी को तरस रहे लोग
गोला गोकर्णनाथ। जून की गर्मी में तपिश से लोगों का हाल बेहाल है। बिजली की अंधाधुंध कटौती लोगों को रुला रही है। आलम यह है कि 24 घंटे में मुश्किल से 5-6 घंटे बिजली ही मिल पा रही है। उसमें भी बिजली सप्लाई लगातार एक घंटा भी नहीं मिलती। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ओवरलोडिंग का रोना रोकर लोकल फॉल्ट कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। कई बार इंक्वायरी नंबर लगाने पर कॉल उठती नहीं। बिजली की अघोषित कटौती से क्षेत्र के लोग परेशान हैं।अमीरनगर में सुबह 6:00 बजे बिजली सप्लाई जाने के बाद पूरा दिन उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई न मिलने से लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस जाते हैं। घरों में पानी आपूर्ति के लिए जरनेटर चलाकर पानी की पूर्ति करना पड़ रही है।
विज्ञापन


न दिन में और रात में मिल रही बिजली
मोहम्मदी। दिन में भी लगातार एक घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिली रही है को रात के हालत बहुत खराब है। अघोषित कटौती से पंसगवा, उचौलिया जेबीगंज, बरवर, मोहम्मदी में हाहाकार मचा है। नगर के लोग रात जाग कर काटते हैं। दिन में पांच पांच मिनट के लिए बिजली आती है फिर गायब हो जाती है। नागरिकों का ग़ुस्सा कभी भी सड़कों पर उतर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें