जान का खतरा बने सिकटिहा मोहल्ले मे झूलते बिजली के तार
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका से करीब 400 मीटर की दूरी पर बसे मोहल्ला सिकटिहा की सड़कों पर जहां गड्ढे हैं, वहीं बिजली के तार जमीन तक झूलते हैं। किसी भी समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ है। मोहल्ले में करीब 12 हजार की आबादी निवास करती है। इस मोहल्ले की कुछ गलियों में विकास की किरण जरूर पहुंची है, मगर कई अव्यवस्थाएं हैं।
शहर से सटा मोहल्ला सिकटिहा में आज भी मोहल्लावासी तमाम सुविधाओं से वंचित दिखाई दे रहे हैं। मोहल्ले की ज्यादातर सड़कें बनी हैं लेकिन देखरेख के अभाव पर उन पर गड्ढे हो गए हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में करीब 30 सरकारी हैंडपंप लगे हुए हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा नल या तो रिबोर की हालत में है यह फिर मरम्मत की राह देख रहे हैं।
मोहल्ले में कई जगहों पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत भी की गई लेकिन उन्हें दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। मुख्य सड़क पर बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं, जिससे हमेशा जान का खतरा बना रहता है। तारों को ऊंचा कराए जाने को लेकर भी मोहल्ले के लोगों ने आवाज उठाई, लेकिन आज तक तारों को ऊंचा नहीं कराया जा सका है।
चली जाए लाइट तो पानी को तरस जाते हैं लोग
मोहल्ला सिकटिहा वार्ड के निवासियों ने अपने घरों में सबमर्सिबल पंप लगवा रखे हैं। जिससे उन्हें पानी की दिक्कत नहीं होती है लेकिन यदि ज्यादा समय के लिए बिजली कटौती हो जाती है तो लोग बूंद बूंद पानी को तरस जाते हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कई बार नगर पालिका के अलावा जलनिगम के अधिकारियों को नल ठीक कराए जाने की बात कही है, लेकिन आज तक खराब नल को ठीक नहीं कराया जा सका है।
जान का खतरा बने सिकटिहा मोहल्ले मे झूलते बिजली के तार
जान का खतरा बने सिकटिहा मोहल्ले मे झूलते बिजली के तार