फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कछुआ संरक्षण दिवस पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता

विज्ञापन
जीजीआईसी में चल रहे समर कैंप में भाग लेतीं बालिकाएं।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आठ दिवसीय समर कैंप के तीसरे दिन विश्व कछुआ संरक्षण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी दुबे ने कछुआ संरक्षण के महत्व पर छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में कछुओं की 300 प्रजातियां पाई जाती हैं जिसमें 129 खतरे में हैं। इसलिए लोगों को इनके संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि कछुओं को उनके प्राकृतिक आवास में रहने और बढ़ने में मदद करना बेहद महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को अंतिम दिन पुरस्कृत किया जाएगा। शिक्षिका अंजना गुप्ता, रंजना वर्मा, दीपिका वर्मा, मंजू बरनवाल, अर्चिता पांडेय आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें