फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू, लखीमपुर में हटाए गए चुनावी पोस्टर-बैनर

Mon, 10 Apr 2023 01:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में नगर निकाय चुनाव के लिए चार मई को मतदान होगा। 13 मई को नतीजे घोषित होंगे। निकाय चुनाव की तारीखों का एलान होते ही शहर में होर्डिंग और बैनर हटाए जाने लगे।
विज्ञापन
पोस्टर बैनर हटाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में निकाय चुनाव को लेकर अचार संहिता लागू होते ही पुलिस और प्रशासन की टीमों ने शहर में लगे बैनर पोस्टर हटाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने चुनावी पोस्टर बैनर से पटे पड़े शहर की सफाई शुरू करवाई। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर राजनीतिक पोस्टर या बैनर जैसे चुनाव प्रचार का कोई भी माध्यम का प्रयोग करने पर उसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसा करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
डीएम ने बताया कि पहले चरण में चार मई को जनपद खीरी में मतदान होना है। इसी के चलते ही 11 अप्रैल से नामांकन पत्रों की बिक्री का काम शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। अति संवेदनशील बूथों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चुनाव 
नगर पालिकाओं में आरक्षण की स्थिति
1. लखीमपुर- महिला
2. गोला- अनारक्षित
3. पलिया- अनारक्षित
4. मोहम्मदी- अनारक्षित

नगर पंचायत
1. खीरी- ओबीसी महिला
2. मैलानी- अनारक्षित
3. सिंगाही- अनारक्षित
4. ओयल- एससी महिला
5. धौरहरा-  ओबीसी
6. बरवर-  अनारक्षित

नव गठित नगर पंचायत
1. निघासन- ओबीसी
2. भीरा- महिला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें