फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार में उद्यमियों, व्यापारियों के लिए सकारात्मक माहौल : टेनी

विज्ञापन
होली मिलन समारोह में संबोधित करते ग्रह राज्य मंत्री अजय मिश्र टैनी
विज्ञापन
- जिलाध्यक्ष बोले, राब से जीएसटी हटवाने में रही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की अहम भूमिका
विज्ञापन

- यूपी गुड़ एवं खांडसारी मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन का होली मिलन एवं सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश गुड़ एवं खांडसारी मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ने शनिवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का सम्मान किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि राब से जीएसटी हटवाने में मंत्री अजय मिश्र टेनी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इसलिए उद्द्यमियों उनके लिये सम्मान समारोह का आयोजन किया है।
शनिवार दोपहर 12 बजे एक होटल में हुए एसोसिएशन के होली मिलन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी व विशिष्ट अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा ने कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया। इसके बाद एसोसिएशन जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, संरक्षक ज्ञान प्रकाश शुकला, महामंत्री सोम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रभु प्रकाश अग्रवाल ने फूलों का हार पहनाकर उनका स्वागत किया। उद्यमियों व व्यापारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार में व्यापारियों के सकारात्मक माहौल बना है। पहली ऐसी सरकार है जो व्यापारियों उद्यमियों का सम्मान करती है। व्यापारियों की वजह से ही भीषण मंडी में भी जहां दुनिया के अन्य देश डूब गए, वहीं भारत ने रोजगार में वृद्धि कर अपनी आर्थिक वृद्धि जारी रखी, जिसमें उद्यमियों व व्यापारियों का अहम रोल रहा।
विज्ञापन

कहा कि कृषि क्षेत्र से जुड़े रोजगार पर सरकार का ध्यान बढ़ा है। पिछले नौ सालों में औसत आय दोगुनी हुई लेकिन असंतुलित रही। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर उन्होंने कहा कि वह देश में चुनाव में मुकाबला नहीं कर पाते, देश के बाहर भारत विरोधी बातें करते हैं।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रभु प्रकाश अग्रवाल ने संस्था का परिचय दिया। महामंत्री वेद अग्रवाल ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, कवि आशीष अनल, नवल सुधांशु, शुभम गुप्ता, सानुज गुप्ता, अनुज अग्रवाल व आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


साढ़े तीन करोड़ से चमकेगी संकटा देवी से जीआईसी तक सड़क : योगेश वर्मा
लखीमपुर खीरी। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान पर उद्यमियों, व्यापारियों को सम्मानित करते हुए सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि मैं व्यापारियों का विरोधी नहीं हूं। संकटा देवी रोड से अतिक्रमण हटने के बाद अब रोड चौड़ी हो गई है, इस रोड का जीआईसी तक सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। 35 फीट चौड़ी रोड में बीच में डिवाइडर बनेगा, एक ही रंग के दुकानों और भवनों के रंग होंगे और हजरतगंज जैसी लाइटिंग की जाएगी। इसका खर्च वह अपनी विधायक निधि से उठाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें