पुलिस लिखी बाइक और बरामद अवैध शराब के पाउच
- फोटो : AMAR UJALA
लखीमपुर खीरी। थाना संपूर्णानगर क्षेत्र में बोरी में भरकर पुलिस लिखी बाइक से ले जाई जा रही अवैध शराब को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों युवकों ने ग्रामीणों न खुद को सीओ ऑफिस का कर्मचारी बताया। एक डायरी भी दिखाई, जिसमें सीओ पलिया की मुहर लगी थी। उनके मोबाइल नंबर सहित कुछ और मोबाइल नंबर भी लिखे थे। सूचना पर पहुंची आबकारी विभाग ने शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लिखी बाइक को शक होने पर संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पढुआ बस अड्डे पर दो युवकों को ग्रामीणों ने रोक लिया। बाइक पर रखी बोरी में देखा तो भारी संख्या में अवैध शराब के पाउच थे। दोनों युवक नशे में धुत थे। ग्रामीणों ने जब पूछताछ शुरू की तो दोनों ने बताया कि वह सीओ ऑफिस में सफाई का काम करते है। परसपुर के निकट शराब की बोरी पड़ी मिली थी। ग्रामीणों ने आबकारी व पुलिस को सूचना दी। मोके पर पहुँची पुलिस ने बाइक और शराब कब्जे में लेकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों युवकों के पास एक डायरी मिली है। जिसमे सीओ ऑफिस पलिया की दो जगह मुहरे लगी है। सीओ सहित कई पुलिसकर्मियों के नंबर भी अंकित है।