अल्लीपुर गांव में फ्लैग मार्च करते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी
ममरी। बकरीद शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए हैदराबाद थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने वर्ष 2015 से अतिसंवेदनशील अल्लीपुर गांव का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर हालात का जायजा लिया।
पुलिस ने गांव की गलियों में फ्लैग मार्च कर लोगों से बकरीद का त्योहार शांतिपूर्वक सद्भाव से मनाने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह शाही, नायब तहसीलदार गोला ने बताया कि यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वर्ष 2015 में ईद की नमाज मदरसे में पढ़ने नई परंपरा डालने का प्रयास किया था।
इसे लेकर दोनों धर्मों के बीच काफी बवाल हो गया था। तभी से अल्लीपुर गांव अतिसंवेदनशील घोषित है। बैठक में दोनों धर्मों के लोगों ने अपने-अपने त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की सहमति जताई है। संवाद