फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज, अभ्यर्थियों से भरी रहीं बसें

विज्ञापन
लखीमपुर के रोडवेज बस स्टेशन पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। 30 और 31 को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का आना-जाना शुरू हो गया है। काफी संख्या में अभ्यर्थी जिले में आ चुके हैं। वहीं जिले के अभ्यर्थी बरेली व अन्य जिलों में परीक्षा देने को निकल चुके हैं। शाम के समय दौड़ने वाली अधिकांश बसें यात्रियों से फुल रहीं। अभ्यर्थियों के आवागमन का सिलसिला देर रात तक चला।
अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बस में निशुल्क किराए की सुविधा दी गई है। अभ्यर्थियों का बृहस्पतिवार शाम से ही जिले में पहुंचना शुरू हो गया। अभ्यर्थियों का आवागमन शुरू होते ही रोडवेज बसें दौड़ने लगीं। शाम के समय आने-जाने वाली अधिकांश बसें फुल रहीं। बरेली, लखनऊ, उन्नाव, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि कई जनपदों के अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो की एमआरएम गीता सिंह ने बताया कि निगम के सभी कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। गोला से अतिरिक्त बसें भी लगा दी गई हैं, ताकि अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


पीलीभीत, बरेली जाने के लिए गोला मुख्य स्थान
जनपद के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद आदि जनपदों में बना है। ऐसे में उन जनपदों में जाने के लिए गोला डिपो मुख्य प्वाइंट है। इस मार्ग पर अधिकांश बसें गोला से ही जाएंगी। गोला डिपो बरेली के लिए छह अतिरिक्त बसें चला रहा है, ताकि अभ्यर्थियाें को दिक्कतें न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें