फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हो या आम थर्मल स्क्रीनिंग के बाद कोतवाली में मिल रहा प्रवेश

विज्ञापन
एसएसआई की थर्मल स्क्रिनिंग करता सिपाही सोनू कुमार - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। देश में कोरोना योद्धा भी संक्रमित हो रहे हैं। इसको लेकर पुलिस महकमा खास सतर्कता बरत रहा है। एसपी पूनम ने सदर कोतवाली पर थर्मल स्क्रीनिंग उपकरण उपलब्ध कराए हैं। अब पुलिस के साथ ही अपनी शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की भी स्क्रीनिंग कराई जा रही है। कोरोना संक्रमण से जनता को बचाने के लिए पुलिस योद्धाओं की तरह दिन रात जुटी है। इससे पुलिस कर्मियों में संक्रमण का खतरा बना है। इसको लेकर पुलिस महकमे ने जरूरी कदम उठाए हैं। एसपी पूनम ने सभी थाना, चौकी, पुलिस दफ्तर को दिन में दो बार सैनिटाजर करा रही है। वही सदर कोतवाली को अत्याधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं। कोतवाली आने वाले सभी फरियादियों और पुलिसकर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। यह स्क्रीनिंग गठित विशेष दस्ते के सिपाही कर रहे हैं। सदर कोतवाली में सिपाही सोनू कुमार ने आने जाने वालों के साथ ही पुलिसकर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। उसके बाद ही सभी को कोतवाली परिसर में प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें